फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hyena removed after hard work

कड़ी मशक्कत के बाद लकड़बग्धे को सुरक्षित निकाला

Sat, 09 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hyena removed after hard work
इटावा । ग्राम मनिकापुरा रेंज बढ़पुरा के पास खेत में एक जानवर तारों में फंस गया। इसकी पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चा बनी रहीं। कोई इसे लकड़बग्घा तो कोई तेंदुआ बताने लगा, जिससे गांवों के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर्यावरण एवं वन्य जीव क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था सोसायटी फार कंजर्वेशन आफ नेचर के सचिव व वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान को दी। उन्होंने उप प्रभागीय निदेशक संजय सिंह को अवगत कराया। उनके निर्देशन पर संस्था स्कान, सामाजिक वानिकी प्रभाग व राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तारों में फंसे लकड़बग्घे को सुरक्षित निकाल दिया गया। संजीव चौहान ने बताया कि तारों में फंसा जानवर लकड़बग्घा है। बड़े कुत्ते की तरह दिखाई देता है। अंग्रेजी में उसको स्ट्राइप्ड हाइना कहते हैं। यह एक जंगली व मांसाहारी जानवर है। बचाव अभियान में स्कान सचिव संजीव चौहान, वन क्षेत्राधिकारी चंबल हरि किशोर शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा एके त्रिपाठी, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रबल प्रताप सिंह, वन दरोगा ताबिश अहमद, ओम प्रकाश बघेल, राजेश कुमार, संतोष सिंह, धर्मेंद्र ,भूपेंद्र सिंह एवं शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed