फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband hangs wife after beating her and runs away

Etawah News: पिटाई के बाद पत्नी को फंदे से लटकाकर भागा पति

Wed, 25 Mar 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband hangs wife after beating her and runs away
भरथना। गांव भिगसिया थरी में पति ने पिटाई के बाद पत्नी को जान से मारने की नीयत से कमरे में फंदे से लटका दिया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी आए तो आरोपी पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस महिला से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी संगीता देवी (30) ने आरोप लगाया कि उसका पति शिव प्रताप अक्सर शराब के नशे में उसकी पिटाई करता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विवाद के दौरान शिव प्रताप ने संगीता को पीटा और इसके बाद कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया जिससे वह तड़पने लगी। घटना के समय बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन समेत अन्य लोग आ गए। यह देख आरोपी शिव प्रताप ने खुद ही फंदा हटा दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जेठानी पुष्पा देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गई और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी भरथना भेजा। पीड़िता का कहना है कि उसका पति लंबे समय से शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। करीब एक महीने पहले भी विवाद के बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी लेकिन पति के समझाने पर वापस आ गई थी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी पति की तलाश की उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed