फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband accused of rape on the day of honeymoon

सुहागरात के दिन पति पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of rape on the day of honeymoon
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले शादी होकर ससुराल पहुंची युवती ने पति पर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 28 नवंबर को चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। 29 नवंबर को युवती विदा होकर ससुराल गई थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सुहागरात के दौरान विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने मायके वालों को सूचना देने के साथ ही उसे इटावा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 30 नवंबर को मायके वाले विवाहिता को निजी अस्पताल से छुट्टी कराकर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण के मुताबिक, अस्पताल की तरफ से इकदिल थाना प्रभारी को खबर मिली कि उनके क्षेत्र की एक नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है।
इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर जांच की, तो नवविवाहिता ने बताया कि सुहागरात की रात उसे सिर में दर्द हो रहा था। इस पर पति ने नशीली दवा खिला दी। उसके बाद दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी ग्रामीण के मुताबिक, पीड़ित विवाहिता जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। एक-दो दिन में कोर्ट में विवाहिता के कलम बंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। नवविवाहिता की मेडिकल व बयानों की कापी मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed