{"_id":"5edfabb18ebc3e42b542992f","slug":"hundreds-of-posts-vacant-not-enough-applications-coming-etawha-news-knp5646064165","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयो में शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली, नही आ रहे पर्याप्त आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयो में शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली, नही आ रहे पर्याप्त आवेदन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग में नया सत्र शुरू हो जाएगा, लेकिन पढ़ाने के लिए पर्याप्त अध्यापक नहीं होंगे।
नई भर्ती न होने से रिक्त पदों में हर साल इजाफा हो रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति की योजना भी सफल नहीं हो पा रही है।
इस समय प्रवक्ता व एलटी ग्रेड के मिलाकर 476 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर रखे जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कोई रुचि नहीं दिखाई है।
सिर्फ नाम मात्र के आवेदन आए हैं। जिले में प्रवक्ता के 79 पद व सहायक अध्यापक के 397 पद रिक्त हैं जबकि प्रवक्ता पद के लिए मात्र 10 व सहायक अध्यापक के लिए मात्र 23 आवेदन आए हैं।
शासन के निर्देश पर विभाग ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति करके इस कमी को दूर करने का मन बनाया था और उसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
हालांकि अभी 12 जून तक आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन जिस तरह से आवेदन आ रहे हैं उससे लगता है कि यह आवेदन ऊँट के मुंह में जीरा साबित होने वाले हैं। अब नया शिक्षा सत्र शुरू होने को है। तकनीकी रूप से शुरू हो भी गया है लेकिन जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होगे तो फिर बच्चों को कौन पढ़ाएगा।
विज्ञापन
इस समय कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है जिसमें 60 और 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को घर से निकलने के लिए मना किया जा रहा है जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।
शिक्षक 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं जाहिर है कि उनकी उम्र 62 वर्ष से अधिक ही होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा का कहना है कि शासन के आदेश पर सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता के आधार पर नियुक्तियां कर दी जाएगी।