फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hundreds of bigha crops are expected to be destroyed by Chambal's burnt water level in etawah

इटावा: चंबल के उफनाते जल स्तर से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के आसार

Thu, 03 Sep 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bigha crops are expected to be destroyed by Chambal's burnt water level in etawah
चंबल के उफनाते जल स्तर से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के आसार - फोटो : ETAWHA
चकरनगर। चंबल नदी में उफनाते जलस्तर से किनारे की ओर उगी सैकड़ों बीघा हरी सब्जियां और अन्य फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। खास कर डिभौली, गोहानी, ककरहिया, रनिया, हरौली, नीमाडाडा, भरेह, चकरपुरा गांव में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से फसलों को नुकसान पहुुंचने की आशंका है। जिससे कछार भूभाग में खेती करने वाले किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

कोटा के बांधों से छोड़े गए पानी के चलते यमुना, चंबल नदी उफान की ओर आ गई। नदियों किनारे बसे तमाम गांव में तिल्ली, उड़द, बाजरा आदि की फसलें पानी में डूबने लगी हैं। बेशक अभी तक बीहड़ क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ के हालत नहीं हैं। तहसील प्रशासन ने नदी किनारे गांवों में लेखपालों को चौकसी बरतने के निर्देश दे रखे हैं। लेकिन किसानों की चिंता जस की तस बनी हुई है। उन्हें फसल के नष्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन

डिभौली गांव निवासी राम प्रसाद निषाद ने बताया कि चंबल नदी में पानी बढ़ने से यमुना नदी की धार ठहर गई है। जबकि कोटा बैराज बांध से छोड़ा गया पानी निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे नदी के किनारे खेतों में खड़ी साग सब्जी की फसल तुरैया, लोकिया, खीरा, कचरिया, टिनडे आदि के बर्बाद होने के आसार हैं। ऐसे में किसान उन्हें पानी धस कर तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें बेचकर नुकसान को कम किया जा सके हैं। हालांकि इन फसलों के बाजार में सही दाम भी नहीं मिल रहे हैं। पानी भर जाने से पौधों की बेल खराब हो गई है। किसान आशंकित हैं कि नदी में बढ़ रहा है पानी पिछले साल की तरह रौद्र रूप ले सकता है। किसानों का कहना है कि कोराना के कारण जैसे तैसे साग सब्जी बेचकर रोजी रोटी गुजारा होने लगा था। अब यमुना मैया भी गुस्से में है।

चंबल नदी के बड़े जलस्तर से भजनपुरा, कंधावली, गोपिया खार, रावनी नदा आदि गांवों के बीहड़ रास्तों में खारों में पानी भर चला है। उपजिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा ने लेखपालों को नदी किनारे गांवों मे करने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिया ।अभी बीहड़ क्षेत्र में जल स्तर बढ़ा है। कहीं भी बाढ़ के हालत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed