फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Human's tendency to get drunk in times of trouble

परेशानी के समय मनुष्य में बढ़ जाती नशे की प्रवृत्ति

Thu, 11 Mar 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Human's tendency to get drunk in times of trouble
बकेवर। नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना के तहत गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान में एक दिवसीय मध निषेध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एनएसएस कार्यकर्ताओं, एनसीसी कैडेटों, नेहरू युवा केंद्र के युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व नगर पंचायत के सभासदों सहित 59 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के आचार्य डॉ. सुरेश चंद राजपूत ने कहा कि नशा करना किसी भी समस्या का समाधान नही है। नशा छोड़ने के लिए संकल्प शक्ति का मजबूत होना जरूरी है। प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने कोकीन, हेरोइन व शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर एकता चौहान, विनोद कुमार, प्रेमचंद, संजीव शर्मा, अशोक मिश्रा आदि ने नशा मुक्ति केंद्रों में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि जब मनुष्य हताश व परेशान होता है, तभी उसमें नशा करने की प्रवृत्ति बढ़ती है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की विमलेश कुमारी, अश्विनी, राखी, एनएसएस के सुनील यादव, दीपक कुमार, एनसीसी के अभिषेक कुमार, मुनेंद्र सिंह, स्वयं सहायता समूह की कुमारी शशि, सोनी, नगर पंचायत के सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, टिल्लू यादव समेत 59 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed