{"_id":"571275a44f1c1b186b4a6ab8","slug":"ht-line-wire-broken-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटा, बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बालक की करंट से मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर में शनिवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे पूरे गांव के घरों में करंट दौड़ गया। करंट से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। घरों में लगे बिजली के तमाम उपकरण भी फुंक गए। लोगों ने इसकी सूचना सब स्टेशन पर दी। इसके बाद सप्लाई बंद की गई। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे लोग अपने घराें पर थे। तभी अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के बल्ब तेज आवाज के साथ फूट गए। इसके अलावा वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, पंखा आदि फुंक गए। करंट की चपेट में आने से जीतू का पांच वर्षीय पुत्र राजा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज आने के कारण करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के उपकरण जल गए। उन्होंने बताया कि बिजली सही करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन विभागीय अधिकरियों ने कुछ नहीं किया। विभाग की लापरवाही से ही हादसा हुआ।
विज्ञापन