{"_id":"914e1fc64ecd8930e8b977216516e770","slug":"ht-line-reeling-from-the-death-of-the-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जमीन से छूते हुए तारों को लेकर उत्तेजित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा निवासी दाताराम पुत्र भजनलाल पाल (65) गुरुवार की दोपहर अपने घर से ऊसराहार की पूर्वांचल बैंक से पेंशन निकालने जा रहे थे। बताते हैं कि जब वह बिधूना मार्ग स्थित मालती देवी पेट्रोल पंप के पीछे खेतों के रास्ते से आ रहे थे। तभी एक खेत में जमीन से महज चार फिट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हाईटेंशन लाइन के तारों की बेहद कम ऊंचाई को लेकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर ऊसराहार थाना पुलिस और एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से हाईटेंशन लाइन के तार इसी तरह लटक रहे हैं। पहले भी इसी गांव के नरेंद्र कुमार को करंट लग चुका है। बिजली विभाग को कई अवगत कराया जा चुका है। लेकिन तार की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई। एसडीएम ने तार ऊंचे कराए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द किया।