फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hot politics on plan to adopt animals

जानवरों को गोद लेने की योजना पर गर्मायी राजनीति

Fri, 25 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hot politics on plan to adopt animals
लायन सफारी में जानवरों को गोद लेने की योजना पर राजनीति गर्माने लगी है। कांग्रेस और सपा ने जहां सफारी को लेकर भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं भाजपा ने इस मामले में विपक्षियों को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा का मानना है कि सफारी की व्यवस्थाओं पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है।
लायन सफारी प्रशासन ने सफारी की ब्रांडिंग कराने और आय के श्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से शेरों और अन्य जानवरों को गोद लेने की योजना पर काम शुरू किया था। इस योजना की भनक लगते ही कांग्रेस और सपा ने भाजपा सरकार पर लायन सफारी की उपेक्षा के आरोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि यह योजना सफारी को निजी क्षेत्र में सौंपने की कोशिश का हिस्सा है। वहीं सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार राजनैतिक बदले की भावना से काम कर रही है। सफारी को पर्याप्त बजट नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इस पूरे मामले में विपक्षियों पर गलत बयानी कर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के रहन सहन और खान पान में बजट की कोई समस्या नहीं है। सफारी को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से संजीदा है।

वहीं इस बारे में निदेशक सफारी पार्क राजीव मिश्रा का कहना है कि शासन का जो भी आदेश आएगा। उसका पालन किया जाएगा।फिलहाल सरकार से आर्थिक सहयोग मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed