फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hospital so full , but short of doctors

अस्पताल तो भरपूर, डाक्टर भी दो हुजूर

Mon, 04 May 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 04 May 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hospital so full , but short of doctors

मुख्यमंत्री के गृह जिले में अस्पताल तो धड़ाधड़ बन रहे हैं, पर डाक्टरों की कमी की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। डाक्टरों की कमी पूरी करने के वादे तो खूब हुए, पर कई साल बाद भी हालात जस के तस हैं। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के चलते दूरदराज से आने वाले मरीज बैरंग लौट रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई मशीनें और उपकरण भी धूल फांक रहे हैं। मरीजों को इन मशीनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संपन्न तबके के  मरीज तो नर्सिंगहोम चले जाते हैं। मरना उन गरीबों को पड़ता है जो नर्सिंगहोम का खर्चा नहीं उठा पाते।
विज्ञापन


गर्मी के तेवर तीखे हो जाने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफ ा हो गया है। ओपीडी में प्रतिदिन 900 से 1000 के बीच मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में वैसे तो कई विशेषज्ञाें की कमी है, लेकिन सबसे अधिक समस्या फिजीशियन तथा पीडियाट्रिक्स को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज से मरीज बड़ी उम्मीदें लेकर आते हैं और पर्चा बनवाने के बाद चैंबर खाली देखकर बैरंग लौैैट जाते हैं। सीएचसी और पीएचसी में भी डाक्टरों के पद खाली होने से लोगाें क ो इलाज तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। कई बार डाक्टरों के पद भरने के  दावे किए जा चुके हैं।

पद तो नहीं भरे गए, यहां पदस्थ डाक्टरों का दीगर जिलों के लिए तबादला जरूर कर  दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी तो है ही, कई मशीनें और उपकरण भी धूल फांक रहे हैं। मरीजों के नेत्रों की जांच करने के  लिए करीब 5 लाख की लागत से ऑटोरिफलेक्टोमीटर खरीदा गया था। वर्तमान में यह बंद पड़ा है।

मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी प्रकार महिला इकाई में सोनोग्राफी मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। महिलाओं को भी पुरुष इकाई में ही सोनोग्राफी कराने के लिए जाना पड़ता है। लंबे समय तक इंतजार करने से गर्भवती महिलाओं की हालत खराब हो जाती है।

वर्जन
डाक्टरों के पद भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निदेशक स्तर पर भी बातचीत हुई है, डाक्टर देने का आश्वासन मिला है। संविदा के आधार पर पद भरने के लिए आवेदन पेंडिंग हैं। अन्य समस्याओं का भी समाधान किए जाने की क ोशिश चल रही है।

                            -डा. पीसी पांडेय, सीएमएस, इटावा



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed