फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Homeopathy have solution for Sleep Apnia remove

होमियोपैथी में छुपे हैं 'स्लीप अप्निया' को दूर करने के उपाए

Sat, 10 Sep 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 10 Sep 2016 01:53 PM IST
सार

लक्षण
  • सांस लेने में परेशानी
  • रात में जागते रहना
  •  नीद आने में परेशानी होना
  • खर्राटे भरना

विज्ञापन
Homeopathy have solution for Sleep Apnia remove

विस्तार

इस भागादौड़ भरी ज़िन्दगी में हमें यह पता ही नहीं चलता की हम किस रोग के शिकार हो चुके हैं या यह भी हो सकता है की हमें अपने शरीर में पनप रहे रोग के बारे में बताने वाला ही न हो. कुछ ऐसा ही रोग है “स्लीप अप्निया”जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है अगर है भी तो ऐसे रोगों के दूरगामी परिणामों से वे बहुत दूर हैं. इसलिए इस रोग के बारे में थोडा समझा जाए.
विज्ञापन


“स्लीप अप्निया” का सीधा सम्बन्ध आपकी श्वास प्रणाली से है जिसमें व्यक्ति  को सोते समय सांस लेने में बहुत परेशानी महसूस होती है कारणवश वह अनिंद्रा व अपने कार्य करने की क्षमता से बहुत ही कम कार्य कर पाता है इसका मुख्य कारण रात में नींद पूरी न होना है जिस कारण से व्यक्ति को दिन में कार्य करने में थकावट और नींद की झपकियाँ आती है जिस कारण से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और वह कोई कार्य एकाग्रचित होकर नहीं कर पाता. इसी के साथ-साथ दुसरे और हानिकारक रोग व्यक्ति के शरीर में अपने स्थान बना लेते हैं जिसमें प्रमुख हैं मधुमेह, उक्त-रक्तचाप आदि.
विज्ञापन


यह मूलतः दो प्रकार के होते हैं जिसमें केन्द्रित स्लीप अप्निया में दिमाग़ श्वास मसल्स को संकेत भेजने में रूकावट महसूस करता है जो की बहुत की कम लोगो में पाया जाता है और दूसरा होता है बाधित स्लीप अप्निया जिसमें व्यक्ति को श्वास लेने में बहुत ही दिक्कत होती है जो की खुर्राटे का रूप लेती है और सबसे ज्यादा पाए जाने वाला रोगों की श्रेणियां में है  इसलिए इसके मरीजों की सख्या भी बहुत है. यह बीमारी मुख्य रूप से पुरूषों में ज्यादा पाई जाती है लेकिन य कहेना भी उचित नहीं होगा की महिलाएं भी इस रोग से ग्रसित हो जाती है इसलिए कोई श्वास संबधी परेशानी आए तुरंत ही अपने विशेषज्ञ से ज़रूर परामर्श लें.
विज्ञापन
विज्ञापन




लेकिन इसके बाबजूद भी होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली में वह क्षमता है की वह इन सभी समस्याओं का निदान बहुत ही कम समय में करने में सक्ष्म है वह भी बिना दुष्प्रभाव के. बस आपको ज़रुरत हैं एक ऐसे होम्योपैथीक विशेषज्ञ की जिसको इस बीमारी के बारे में गहन अध्यान किया हो और जो आपको इस बीमारी से ज़ल्दी मुक्ति दिला सके.

लक्षण
1.      सांस लेने में परेशानी

2.      रात में जागते रहना

3.      नीद आने में परेशानी होना

4.      खर्राटे भरना

5.      दिमागी थकान

6.      काम करने में एकाग्रता की कमी

7.      अत्यधिक चिढ़चिढ़ापन

कुछ होम्योपैथीक दवाइयां जो इस बीमारी में कारगर है
1.      अर्सेनिकम: यह सांस संबंधी विकारों में सहायक रहती है.

2.      सल्फर: यह सांस लेने में आये रुकबत को दूर करती हैं व उससे उत्पन्न घुटन को दूर करती है.

3.      स्पोंगिया : यह सीने की जकरण को दूर करती है.

4.      ओपियम: यह सांस द्वारा उत्पन्न उलझन को दूर करने में सहायक होती है.

बस थोडा सा खान पान में ध्यान और सही समय पर होम्योपैथिक दवायों का समय पर सेवन इस रोग से आपको हमेशा के लिए मुक्ति दिला सकता है.

सीनियर डॉक्टर पंकज अग्रवाल से बातचीत पर आधारित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed