फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Home calling raping teenager

घर बुलाकर किशोरी से रेप

Sun, 08 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Home calling raping teenager
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मुहल्ले में एक युवक किशोरी को बहला
विज्ञापन
फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कस्बे के एक मुहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी मुहल्ले का एक युवक उसे बहला फुसलाकर घर ले गया। युवक ने किशोरी को दबोच कर उसके छेड़छाड़ की। किशोरी ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने इसकी शिकायत किसी से की तो उसे जान से मार देगा। किशोरी ने घर आकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली साथ ही किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद से युवक फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसओ श्रीधर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed