फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holidays appear to be gathering on the highway

हाईवे पर लगता है छुट्टा गोवंश का जमावड़ा

Sat, 28 Dec 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Holidays appear to be gathering on the highway
जसवंतनगर। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते हाईवे पर छुट्टा गोवंश का जमावड़ा हो रहा है। यही छुट्टा गोवंश सड़कों और खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका खामियाजा किसानों को रात में फसलों की रखवाली करके भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुरसेना से लेकर नहर पुल जसवंतनगर तक बीच-बीच में डिवाइडरों पर बैठे गोवंश देखे जा सकते हैं। गोवंश की वजह से किसानों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है। इस समय क्षेत्र में आलू, गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें तैयार खड़ी हुई हैं। सैकड़ों की संख्या में गोवंश जगह-जगह देखे जा सकते हैं। कमिश्नर कानपुर ने आदेश दिए थे कि सड़कों पर छुट्टा गोवंश नहीं दिखने चाहिए। इस आदेश के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरी हालत ग्राम कैस्त, जारीखेड़ा, महलई, मलाजनी, बनकटी आदि गांवों मेें है। लोगों को फसलों को बचाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर 500 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर हैं। एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्स्ना बंधु ने कहा कि जल्द ही गोवंश को गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed