फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holi festival celebrated with enthusiasm across the district

जिले भर में उत्साह के साथ मना होली का त्योहार 11

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated with enthusiasm across the district
पक्का बाग तिराहा पर गुलाल लगाकर होली खेलते लोग - फोटो : ETAWAH
इटावा। होली का त्योहार शुक्रवार को शहर से गांव तक उत्साहपूर्वक मनाया गया। हर उम्र के लोग पूरे दिन एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते रहे। एक ओर जहां लोग एक-दूसरे के घरों पर पहुंचकर माथे पर गुलाल लगाते हुए गले मिलने में लगे रहे। दूसरी ओर गलियों में एक-दूसरे को पकड़कर रंग लगाने में लगे रहे। महिलाएं भी आते-जाते लोगों को रंग से भिगौने में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

डीजे पर बज रहे होली गीतों पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया। सबसे ज्यादा मस्ती गली और सड़क पर रंगों से भरी पिचकारियां लेकर खड़े बच्चों और युवाओं ने की। आते जाते वाहन सवारों पर रंगों की बौछार किए बगैर आगे बढ़ने नहीं दिया। शहर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन

बकेवर संवाद के अनुसार बकेवर, लखना समेत ग्रामीण क्षेत्र में हर ओर रंगों की बौछार होती रही। लोग गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे से प्रेमपूर्वक गले मिले। सुबह होते ही बच्चे रंगों से भरी पिचकारियां भरकर बौछार करने लगे। युवक डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गुलाल उड़ाते रहे। लखना, महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ीकला, लखना देहात, परसुपुरा आदि गांवों में होली की मस्ती व प्रेम सौहार्द का महौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने गले मिलने के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की चौपाई गाते रहे। कस्बा बकेवर, लखना की फिजा हुड़दंगी न खराब करने पाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। दोनों कस्बों के हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह, कस्बा इंचार्ज आरके वर्मा, महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार, लखना चौकी प्रभारी, दिनेश कुमार पीएसी के साथ सुबह से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में हुड़दंगियों पर नजर रखे थे।

शहर में नेविल रोड पर होली की खुशी मनाते हुए

शहर में नेविल रोड पर होली की खुशी मनाते हुए- फोटो : ETAWAH

कटरा सेवाकली में बड़े हनुमान जी मंदिर के पास रंग डालते युवा

कटरा सेवाकली में बड़े हनुमान जी मंदिर के पास रंग डालते युवा- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed