फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   highway remained jammed

Etawah News: केंद्रों के बाहर रहे इंतजाम...फर्रुखाबाद हाईवे रहा जाम

Sun, 26 Apr 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
highway remained jammed
फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्
इटावा। होमगार्ड परीक्षा के बीच शनिवार को शहर जाम मुक्त रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती था। इसे लेकर मजबूत प्लानिंग भी की गई। इससे शहर में बने 11 परीक्षा केंद्रों के पास तो यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही, लेकिन फर्रुखाबाद हाईवे का हाल बेहाल हो गया। यातायात पुलिस की अनदेखी और वाहन चालकों की मनमानी से दोपहर लगभग दो बजे से तीन बजे तक भीषण जाम लगा रहा। 100-200 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे से पौन घंटा तक लग गया। इस बीच जाम में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के 11 केंद्रों पर दो पालियों में होमगार्ड परीक्षा थी। शहर में लगभग आठ हजार अभ्यर्थियों को आना था। ऐसे में शहर को जाम मुक्त रखना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती थी। शहर की लगभग 25 प्रतिशत यातायात पुलिस लखनऊ और प्रयागराज में हो रहे वीआईपी कार्यक्रमों में ड्यूटी पर चले गए हैं। इसके बावजूद यातायात पुलिस ने बेहतर प्लान तैयार किया था। इसका असर भी दिखाई दिया। शहर के सभी मुख्य मार्ग जाम मुक्त रहे। हालांकि इस बीच फर्रुखाबाद हाईवे पर पड़ने वाले कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे के अंडरपास के पास कोई भी यातायात कर्मी तैनात न होने से दोपहर में जाम लग गया। दोपहर लगभग दो बजे अंडरपास से लेकर जुगरामऊ चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखती देखते कार, ट्रैक्टर चालकों की मनमानी की वजह से जाम और भी भीषण हो गया। सड़क किनारे खुले प्रतिष्ठानों के सड़क पर रखे बोर्ड भी जाम की वजह बने। करीब एक घंटे तक लोग जाम में कराहते रहे।स्कूली वाहन भी फंसे रहे। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

--------------------
परीक्षा केंद्रों पर रूट पर ज्यादा फाेकस था। होमगार्ड, पीआरडी की ड्यूटी अंडरपास के पास लगाई गई थी। वह लोग क्यों नहीं थे, दिखवाया जाएगा। सूचना पर जाम को खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामगोपाल शर्मा, सीओ

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

फोटो 28::::अंडरपास के पास कानपुर आगरा-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed