{"_id":"58f505f94f1c1ba346470b7e","slug":"high-voltage-current-in-house-2-people-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ा, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ा, दो लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा के सरसईनावर कस्बे में रविवार रात हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ने से बालिका सहित दो लोग झुलस गए। दर्जनों घरों में लाखों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
सरसईनावर कस्बा में रविवार रात दो बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कई घरों में हाई वोल्टेज करंट आ गया। अचानक घरों में तेज करंट आने से लोग विद्युत उपकरणों को बंद करने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से रजनीश गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री गुड्डी, बृज कृष्ण तिवारी(60) झुलस गए। तेज करंट से अखिलेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मनोज कुमार, कल्लू गुप्ता सहित दर्जनों लोगों के घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर में किया गया। मनोज गुप्ता ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से अफरा तफरी मच गई। उपकरणों में आग लगने लगी। पीड़ितों ने कहा कि विद्युत विभाग के विरोध में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजेंगे। वहीं अवर अभियंता गिरजा शंकर वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी की जाएगी।