{"_id":"572b96da4f1c1b4e345cdab3","slug":"high-tension-wire-from-breaking-the-cow-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से गाय की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 06 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
भरथना- बिधूना मार्ग पर जाम लगाए लोगों को समझाने पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना- बिधूना मार्ग पर मोहल्ला सती मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन टूटने से बेशकीमती गाय की करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर तख्त बल्ली लगाकर भरथना- बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे भरथना चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू व थाना प्रभारी भरथना ने समझा बुझाकर जाम का खुलवा दिया। पीड़ित को आर्थिक मदद भी की। दो घंटे तक लगे जाम के चलते वाहनों की दोनों तरफ लंबी- लंबी लाइनें लग गई थी। वाहनों में सवार लोगों को कड़ी धूप में दिक्कतकरना पड़ा।
सती मंदिर क्षेत्र निवासी मोहब्बत सिंह ने बताया कि उसके घर के बाहर ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन निकली है। बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार का तार टूटकर उसकी गाय के ऊपर आकर गिरा। करंट से गाय की मौत हो गई। गाय को बचाने के चक्कर में सिया देवी बाल- बाल बच गई। गाय की मौत पर आक्रोशित लोगों ने भरथना- बिधूना मार्ग पर जाम तख्त, बल्ली आदि अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। साथ ही हादसे के लिए विद्युत विभाग को उत्तरदायी ठहराया। जाम लगते ही मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी- लंबी लाइनें लग गई ।
जाम की सूचना भरथना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे भरथना चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू व थाना प्रभारी विकास राय ने समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
बंद रही विद्युत आपूर्ति- भरथना। गाय की मौत के बाद विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जाम लगाने वालों में से कुछ लोगों ने पावर हाउस जाकर भरथना नगर एवं देहात क्षेत्र को जाने वाली विद्युत सप्लाई को बंद करवा दिया। सुबह सवा सात बजे जब सप्लाई बंद हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों से बात कर विद्युत सप्लाई को चालू करवाया ।
कई घरों के उपकरण फुंके- भरथना। मोहल्ला सती मंदिर के पास हाईटेंशन तार टूटकर एलटी लाइन को छूकर नीचे गिरा, जिससे एलटी लाइन में हाई वोल्टेज का करंट प्रवाहित होने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घरों में रहने वाले लोग बाल- बाल बचे ।
मोहल्ला निवासी सुभाष यादव व असित यादव ने बताया कि पावर हाउस से निकलकर बिधूना की ओर जा रही हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे से जा रही एलटी लाइन को छूते हुए गुजरने के दौरान घरों के इनवर्टर, फ्रिज, पंखा के साथ अन्य सामान फुंक गया। बताया कि मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह यादव, सर्वेश यादव व विनोद यादव के घर के सारे उपकरण फुंक गए।