{"_id":"624b37dfec5cad277a3eb5e2","slug":"here-the-heat-is-full-there-is-a-power-outage-etawah-news-knp6893496189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर गर्मी फुल, उधर बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर गर्मी फुल, उधर बिजली गुल
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा ओढ़कर जाती महिला के साथ में बालिका
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। गर्मी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। फाल्ट होने से कई-कई बार बिजली गुल हो रही है।
भीषण गर्मी नवरात्र में व्रत और रजमान में रोजा रखने वालों का इम्तिहान ले रही है। सुबह दस बजे तक धूप के कारण घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसी तीखी धूप में स्कूल से लौटते समय बच्चे भी बिलबिला जाते हैं। स्कूलों में दोपहर एक से डेढ़ बजे छुट्टियों होने पर बच्चे घर लौटते हैं। चकरनगर संवाद के अनुसार क्षेत्र में सोमवार को लू के थपेड़े चलने से मजदूरों ने खेतों में गेहूं की कटाई जल्दी बंद कर दी। चार बजे शाम को खेत पर पहुंचे तब भी धूप बहुत तेज थी। ग्रामीण मेहरबान सिंह, रामलखान सिंह, कन्हैया ने कहा कि ऐसी गर्मी में गेहूं अरहर, चना की मड़ाई कटाई करना मुश्किल हो गया है।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ले रही परीक्षा
इटावा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। लोड बढ़ने से फाल्ट अधिक हो रहे हैं। इससे कई बार बिजली गुल हो रही है।
रविवार को आईटीआई चौराहा के पास केबिल में फाल्ट होने से सिविल लाइन, कचहरी कालोनी, मनोहर कालोनी, पक्का तालाब सिविल लाइन क्षेत्र, चौगुर्जी इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह फाल्ट हुए। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कि लोड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी की अपेक्षा दो गुना लोड बढ़ गया है। करीब 200 एंपियर बिजली की खपत हो गई है। फाल्ट ढूंढने में कर्मियों को समय लग जाता है।
विज्ञापन
जसवंतनगर संवाद के अनुसार रायनगर विद्युत फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कस्बा की बिजली रविवार रात कई बार गई। नगर, बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ, फतेहपुरा, रायनगर समेत कई सैकड़ा गांव में बिजली गुल रही। सुदेश कुमार ने कहा कि कटौती के कारण इनवर्टर जवाब दे जाते हैं। विनय पांडेय का कहना है रात को बिजली कटौती होने के कारण बच्चे दिन में पढ़ाई करते हैं, गर्मी की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है। विनीत कुमार का कहना है कि अधिकतर बच्चे रात और सुबह को पढ़ाई करते हैं, उस समय बिजली आपूर्ति जरुर होनी चाहिए, जिससे पढ़ाई के दौरान बच्चों को मानसिक परेशानियां का सामना न करना पड़े।
ताखा क्षेत्र में हो रही ज्यादा कटौती
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के दो बिजली घरों से सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक सप्लाई बंद कर दी जाती है। रात में भी बिजली कटौती की जाती है। ग्रामीण सुशील कुमार, सोनू, प्रशांत कुमार का कहना है छोटे बच्चों को गर्मी की वजह से बहुत परेशानी हो रही है। उनके बीमार होने की आशंका है। सीएचसी सरसई नावर में कोविड वैक्सीन के लिए बने कोल्डचैन रुम को ठंडा रखना मुश्किल हो रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बिजली कटौती से दिक्कत आ रही है। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है, इस वजह से ऊपर से सप्लाई काट दी जाती है