फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   her jarorat mand tak pahuchi help

कोविड संक्रमण के दौरान हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है मदद

Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
her jarorat mand tak pahuchi help
इटावा। कोविड 19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रशासन हर जरूरतमंद के पास मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। श्रमिक हो, गरीब परिवार हो अथवा बीमारी से प्रभावित लोग सभी को आवश्यकतानुसार सहायता पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने विधायक निधि से संक्रमण की रोकथाम के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है। उससे पीपीई किट, हैंड सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ग्लव्स, पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर बेडशीट खरीदे गए हैं। चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाएं दी गईं हैं, ताकि संक्रमित मरीजों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में 50979 श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें से 11619 श्रमिकों के खातों में प्रथम किस्त एक करोड़, 35 लाख, 71 हजार की धनराशि, 11832 श्रमिकों के खातों में द्वितीय किस्त 01 करोड़ 18 लाख 32 हजार भेजी जा चुकी है। एक अप्रैल 2019 से 27 अप्रैल 2020 तक जिन श्रमिकों का रीन्युअल था उन्हीं को लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पात्र गृहस्थ राशन कार्ड 53181 परिवारों के, अंत्योदय येाजना के राशन कार्ड 3920 परिवारों के, ग्रामीण क्षेत्र में पात्र ग्रहस्थ राशन कार्ड 19610 परिवारों के एवं अंत्योदय योजना के 41876 परिवारों के राशनकार्ड बनाए गए हैं। इसमें 1089 राशनकार्ड प्रवासी मजदूरों के हैं, सभी राशनकार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण कराया गया। अन्य प्रदेशों से आने वाले 1089 प्रवासी श्रमिकों को 15 दिन के खाद्यान्न की राशन किट उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, खंड विकास कार्यालयों, थानों, नगर निकाय कार्यालयों, बस स्टैंड आदि स्थानों पर हेल्पडेस्क की
स्थापना की गई। आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जा रही है। घर घर सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। यहां कोविड 19 के संबंध में आने वाली शिकायतों, समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निदान कराया जा रहा है। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे संचालित है। इस पर जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed