{"_id":"5e8615fb8ebc3e6fc8492501","slug":"helth-alart-paanch-blokon-mein-baahar-se-aae-shat-pratishat-logon-kee-huee-jaanch-teen-blokon-mein-kuchh-log-bache-etawha-news-knp5534401146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ अलर्ट : पांच ब्लॉकों में बाहर से आए शत-प्रतिशत लोगों की हुई जांच, तीन ब्लॉकों में कुछ लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ अलर्ट : पांच ब्लॉकों में बाहर से आए शत-प्रतिशत लोगों की हुई जांच, तीन ब्लॉकों में कुछ लोग बचे
विज्ञापन
इटावा। दूसरे प्रदेशों और यूपी के दूसरे शहरों से आए लोगों की पांच ब्लॉकों में शत-प्रतिशत जांच पूरी हो गई है। तीन ब्लॉकों में जांच का का काम एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। राहत देने वाली बात यह है कि अभी तक किसी भी परदेसी में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है।
सीडीओ राजा गणपति ने बताया कि 15 फरवरी से लॉकडाउन के बाद तक 7555 लोग दूसरे प्रदेशों व शहरों से जिले के नगरों व गांवों में लौटै हैं। जसवंतनगर ब्लॉक में आए 813, सैफई में आए 633, ताखा में आए 528, महेवा में आए 1692 और चकरनगर ब्लॉक में आए 894 लोगों की जांच पूरी कर ली गई है। बढ़परा ब्लॉॅक में आए 1237 लोगों में 1034, बसरेहर में आए 713 में 691 और भरथना में आए 1045 लोगों में 935 लोगों की जांच घर-घर जाकर कर ली गई है। अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। बाहर से आए सभी लोगों को क्वांरटीन किया गया है। सीडीओ ने कहा कि एक दो दिन में सभी परदेस से आने वाले लोगों की जांच पूरी कर ली जाएगी।
संवाद न्यूज एजेंसी बकेवर के अनुसार, सीएचसी महेवा के प्रभारी डा यतेंद्र राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में बाहर आए 1570 लोगों का अभी तक परीक्षण किया जा चुका है। इनमें पांच लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा चुका है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। सीएचसी की आठ टीमें गांव-गांव जाकर बाहर से आए लोगों का परीक्षण कर रही हैं।