{"_id":"5dd191c38ebc3e5495361a96","slug":"health-etawha-news-knp5264592131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा 10 बिस्तरों का डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा 10 बिस्तरों का डेंगू वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में संचारी रोगों की रोकथाम, बचाव एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के संबंध में बैठक की। विभिन्न विभागाें का उत्तरदायित्व निर्धारित किया। जिले में 30 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संचारी रोग व मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि के प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागों के उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए। इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, विद्यालयों के अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों के माध्यम से आयोजित होंगे। इस दौरान जगह जगह लार्वा निरोधक दवाओं का छिड़काव कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सीएमओ को जिला चिकित्सालय एवं उसके आसपास जलभराव वाले स्थलों को चिह्नित कर एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सभी सीएचसी, पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध हो। जिला चिकित्सालय में 10 बेड का मच्छरदारी युक्त आइसोलेटेड वार्ड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित होगा। वार्ड को मच्छररोधी बनाने के लिए दरवाजों व खिड़कियों में जाली की व्यवस्था होगी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन लार्वीसाइडल का छिड़काव करेंगे। स्वास्थ्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर जल भराव वाले स्थलाें पर एंटीलार्वल स्प्रे तथा अधिक आबादी वाले क्षेत्रों मेेें फॉगिंग कराएंगे।
बीएसए एवं डीआईओएस से कहा कि विद्यालयों में बच्चों को डेंगू से बचाव हेतु अध्यापकों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं। विद्यालय के कक्षों को मच्छर रोधी बनाने के लिए कक्षों की खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली लगवाएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र में नालाें व नालियों की साफ -सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जल भराव को समाप्त करने की व्यवस्था करें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में जल भराव वाले स्थानों जल निकासी की व्यवस्था कराएं। एएनएम ग्राम प्रधानों से संपर्क कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। कृषि विभाग को उत्तरदायित्व सौंपा गया कि कोई भी किसान अपने गांव के आवासीय क्षेत्र में अनावश्यक जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रविंद्र यादव ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया से बचा जा सकता है। उन्होेंने बताया कि डेंगू होने पर व्यक्तिके शरीर में प्लेटलेट्स कम होती है। परंतु जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति की प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू ही हो। घबरायें नहीं बल्कि अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करायें।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसडीएम चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार, मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे, उप निदेशक कृषि एके सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इका इमलिया डा. मुकेश कुमार, ईओ नगर पालिका इटावा अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।