{"_id":"5dc06cd58ebc3e0148605afd","slug":"health-etawha-news-knp5237764193","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र प्रभारी को डेंगू, चार सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र प्रभारी को डेंगू, चार सैफई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ऊसराहार साधन सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र प्रभारी को डेंगू हो गया है, उनका इटावा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल से डेंगू की आशंका वाले चार मरीजों को चिकित्सा विवि सैफई रेफर किया गया है।
साधन सहकारी समिति ऊसराहार के सचिव राकेश यादव ने बताया कि समिति पर खोले गए धान क्रय केंद्र के प्रभारी दिलीप यादव को बनाया गया है। उनको डेंगू हो गया है, इससे केंद्र पर नहीं आ पा रहे हैं। राकेश ने बताया कि दिलीप का इटावा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सोमवार को डेंगू की आशंका में 30 मरीजों ने जांच कराई। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी। चार अन्य मरीजों को डेंगू की आशंका के चलते डॉ. शांतनु निगम ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. शांतनु ने बताया कि चारों मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखने पर रेफर किया गया है। तीन दिनों से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
पहली नवंबर को 19, दो नवंबर को 25 और चार नबंबर को 30 लोगों ने डेंगू की जांच कराई। सितंबर से अब चार नवंबर तक 218 मरीजों की जांच में 44 मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए जा चुके हैं।