{"_id":"5dbf18a88ebc3e93a3345443","slug":"health-etawha-news-knp523556179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के खौफ से उबर नही पा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के खौफ से उबर नही पा रहे लोग
विज्ञापन
प्रभु का अड्डा में चिकित्सा शिविर में बालिका को देखते डा.अवधेश यादव
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। डेंगू बुखार के खौफ से प्रभु का अड्डा के लोग इतना भयभीत हैं कि स्वास्थ्य विभाग का भरोसा छोड़ खुद ही स्प्रे से लार्वा का खात्मा करने के लिए घर और नाली में स्प्रे से छिड़काव कर रहे हैं।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रभु का अड्डा में एक टेंट हाउस में चिकित्सा शिविर लगाया। सीएमओ डॉ. रवींद्र यादव भी पहुंचे, लेकिन शिविर में 52 मरीज आए, जबकि 13 स्लाइडें बनीं। मलेरिया विभाग ने भी सुबह मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की बात बताई।
शिव कालोनी रामनगर निवासी अनुरुद्ध तिवारी ने बताया कि घर में उनकी पत्नी, पुत्री व भतीजा भी बीमार हो चुके हैं। इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं लेकिन, आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीमार पड़ने से विशेष सावधानी बरत रहे हैं। बताया बाजार से 335 रुपये में एक कीटनाशक लिक्विड दवा खरीदकर लाएं हैं। एक लीटर पानी मेें तीन एमएल दवा डालकर स्प्रे से घर के अंदर से लेकर बाहर नालियों में लार्वा मार रहे रहे हैं। बताया क्षेत्र में कोई न कोई बीमार पड़ ही रहा है। इससे चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में आए मरीजों में शांती कालोनी निवासी सोनाक्षी ने बताया उसे तीन दिन से बुखार आ रहा है। अभी खून की जांच नहीं कराई है। चिकित्सा शिविर लगे होने की जानकारी होने पर दवा लेने आए हैं। इसी मोहल्ले की शीला ने बताया उसे भी चार दिन से बुखार आ रहा है।
इसी मोहल्ले की सुशीला ने भी तीन दिन से बुखार आने की बात बताई। सुशीला अपने साथ चार वर्षीय बालक कृष्णा को लेकर आई थी, जिसे चार दिन से बुखार होने की बात बताई। सभी को परीक्षण के बाद दवाएं दी गईं। कुछ मरीजों की खून की जांच की गई।
डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि शिविर मेें ज्यादातर सामान्य बुखार के मरीज आए। इनमें मलेरिया, तेज बुखार, सर्दी लगकर तथा सुबह अथवा शाम के समय बुखार आने के बारे में बताया। डॉ. अवधेश ने मरीजों को दलिया व खिचड़ी खाने की सलाह दी।
शिविर में मलेरिया विभाग के प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। कूलरों से पानी निकलवाकर उन्हें खाली करवाया गया। शिविर में नवीन सक्सेना, अवधेश कुमार,श्रीकांत, अखिलेंद्र यादव, मनोज कुमार, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, अवधेश कुमार मौजूद रहे।