{"_id":"626c286a9778d020037a5799","slug":"health-etawah-news-knp6940328115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी-पापा ने लगवाया, अब हम लगवाएंगे टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी-पापा ने लगवाया, अब हम लगवाएंगे टीका
विज्ञापन
भरथना नगर पालिका परिसर में कैम्प में टीकाकरण कराती गौरी कौशल। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लंबे इंतजार के बाद पांच से 12 साल के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने की मंजूरी के बाद से बच्चे खासे उत्साहित हैं। बच्चों का कहना है कि घर में मम्मी-पापा, दादी-बाबा, भाई- बहन को टीका लग चुका है, अब हम भी लगवाएंगे।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में भीषण गर्मी और 44 डिग्री के अधिकतम तापमान के बीच 12 से 14 साल तक के 19 बच्चे वैक्सीनेशन कराने आए। फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने बताया बच्चे टीकाकरण कराने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. भगवान दास के अनुसार जिले में 12 से 14 साल तक 28059 बच्चे पहली डोज का टीका और 2205 दूसरी डोज का टीका लगवा चुके हैं। इसी प्रकार 14 से 17 साल तक के 124741 बच्चे पहली डोज का और 98310 बच्चे दूसरी डोज का टीका लगवा चुके हैं।
शहर में रेलवे रोड स्वरूपनगर में रहने वाले 11 वर्षीय केशव चौधरी ने बताया सुना तो है कि पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीका लगने वाला है। घर में मम्मी-पापा, दादी और ताऊ को पहले ही टीका लग चुका है। अकेला मैं ही बचा था, अब मुझे भी टीका लगने वाला है। पुरबिया टोला निवासी 10 वर्षीय अमृषा पटेल का कहना है घर में मम्मी- पापा और भैया टीकाकरण करा चुके हैं। घर में मैं ही अकेली बची हूं। पहले ही दिन टीकाकरण कराने अस्पताल जाएंगे। काव्या गुप्ता ने भी कहा कि टीका लगने की शुरुआत होते ही वैक्सीन लगवाएंगी।
विज्ञापन
पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की गाइड लाइन सरकार की ओर से अभी नहीं आई है। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद उसी के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।
- डॉ. भगवान दास, सीएमओ