फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health,etawah,etawah news,up news

50 मरीजों ने कराई जांच, सात में डेंगू की पुष्टि

Fri, 04 Nov 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
health,etawah,etawah news,up news
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जनपद में डेंगू पैर पसारता जा रहा है। गुरुवार को 50 मरीजों की जिला अस्पताल में किट से जांच की गई। इसमें से सात लोग पॉजिटिव मिले। सभी की एलाइजा जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेज गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एक सितंबर से लेकर तीन नवंबर तक 897 मरीजों की किट से जांच हुई है। इसमें 110 मरीजों में डेंगू निकल चुका है। नवंबर में तीन दिन के अंदर 129 मरीजों की किट से हुई डेंगू जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सितंबर में 161 जांच में 13, अक्तूबर में 607 जांच में 84 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। जिले में एलाइजा रिपोर्ट में अब तक 68 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निजी अस्पतालों में भी रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में जांचें निजी प्रयोगशालाओं में कराई जा रही है। इनमें से कई लोग डेंगू और मलेरिया के पॉजिटिव आ रही है। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि डेंगू के मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed