{"_id":"5f7f5a268ebc3e9bee5934a7","slug":"health-etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5873301185","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 नये संक्रमित मिले, संख्या हुई 4305","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 नये संक्रमित मिले, संख्या हुई 4305
विज्ञापन
इटावा। जिले में दो दिन तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 से कम रहने के बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या 49 हो गई। 23 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमितों जिला जेल का बंदी भी शामिल है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4305 हो गई है, जबकि 3800 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 65 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को 49 नए मामलों में जिला जेल का एक बंदी, सिविल लाइन समेत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी, फ्रेंड्स कॉलोनी, पक्का बाग, न्यू कॉलोनी चौगुर्जी, क्षेत्र में संक्रमित लोग पाए गए। अड्डा हरदौली में पांच लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन, उझियानी( महेवा), राजपुर तोताराम, कमला कॉलोनी में भी तीन-तीन संक्रमित मिले। जिले में अब तक 4305 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उझियानी में बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के तीन परिजन भी सैंपलिंग के बाद पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को फिर से गांव पहुंचकर 100 घरों के करीब 450 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। संक्रमित युवक के पिता सेंट्रल बैंक बकेवर में कर्मचारी हैं।
सीएचसी में फिट इंडिया हेल्थ वर्कर कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधीक्षक डॉ.यतेंद्र राजपूत ने सभी को कोरोना काल में स्वस्थ्य रहने व लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया। इस दौरान करीब दो सैकड़ा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन
चौगुर्जी में सैंपलिंग का विरोध
पॉजिटिव केस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को चौगुर्जी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम का लोगों ने विरोध किया। संक्रमित क्षेत्र के आसपास के लोगों के सैंपलिंग न कराने पर अड़े रहे। मामला बढ़ते देख डॉक्टरों ने एसडीएम को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस के पहुंचने पर विवाद तो थम गया, लेकिन लोग सैंपलिंग कराने के लिए फिर भी नहीं आए। लिहाजा मात्र एक व्यक्ति ने ही सैंपलिंग कराई। सैंपलिंग प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने लोगों से टीम का सहयोग करने की अपील की है।