{"_id":"5f020cbe8ebc3e43034b1c68","slug":"health-etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp569503069","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले,संख्या हुई 331","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले,संख्या हुई 331
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर कोतवाली के सिपाही समेत दस लोग रविवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिपाही दो दिन पहले कानपुर से लौटा था। वहीं संक्रमितों में नौ साल की बालिका भी शामिल है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 331 हो गई है, जिसमें 202 ठीक हो चुके हैं। 113 सक्रिय मामले हैं और 16 लोग जान गवां चुके हैं।
जसवंतनगर का पॉजिटिव सिपाही कानपुर का रहने वाला है और दो दिन पूर्व ही कानपुर से लौटा था। सिपाही फक्कड़पुरा मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। कानपुर से लौटने के बाद कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलते ही एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु के आदेश पर क्षेत्र की चार गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। यहां लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सोमवर को लोगों का सैंपल लिया जाएगा। दूसरा पॉजिटिव 38 वर्षीय युवक है। उसकी बसरेहर रोड, नई मंडी के पास परचून की दुकान है। बताया दो जुलाई को मोबाइल वैन आई थी। तभी उसने भी कोरोना की जांच कराई थी। कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी और तीन बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देर शाम आई रिपोर्ट में शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एक 55 वर्षीय महिला के अलावा कस्बा लखना के ठाकुर मोहल्ला की नौ वर्षीय बालिका पॉजिटिव निकली है। इसके साथ मानिकपुर विसु की 40, 42 तथा 44 वर्षीय महिला, सैफई की 55 वर्षीय महिला, ग्राम नगरिया इताह का 33 वर्षीय युवक तथा सिद्धार्थपुरी का 42वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।