फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health,etawah,etawah news,corona

15 दिन के बच्चे समेत 14 लोग मिले संक्रमित

Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health,etawah,etawah news,corona
इटावा। 15 दिन के बच्चे और सैफई चिकित्सा विवि की वार्ड आया सहित 14 लोगों की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 28वीं पीएसी का एक जवान और बर्तन कारोबारी है। इसके अलावा अधिकतर ऐसे हैं जो किसी न किसी संक्रमित के संपर्क में रहे हैं। जिले में 286 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के बेरुन टोला की निवासी 30 वर्षीय महिला ने 14 जून से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में बच्चे को जन्म दिया था। उस समय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को आई 15 दिन के बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला का पति फर्नीचर बनाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि करमगंज चंपा बाग की एक 14 वर्षीय किशोरी भी पॉजिटिव मिली है। इनके पिता गत 25 जून को संक्रमित निकल चुके हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 26 जून को घर के छह सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें यह बालिका संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा फतेह महमूद खां निवासी 35 वर्षीय युवक 17 जून को नोएडा से आया था। बुखार आने पर दवा ली। बुखार नहीं उतरने पर 26 जून को जिला अस्पताल जाकर सैंपल दिया जो पॉजिटिव आया। परिवार में सात लोग हैं। आजादनगर के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध इस समय नोएडा में हैं।
अन्य संक्रमितों में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय की 42 वर्षीय आया है। बसरेहर में 68 वर्षीय वृद्ध, 43 व 40 वर्षीय अधेड़ और 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान के अनुसार ये सभी संक्रमित निकले लोगों के संपर्क में रहे हैं।
महेवा के बहेड़ा मोहाल का 42 वर्षीय रोजगार सेवक भी संक्रमित निकला है। यह कई दिनों से बीमार है। 26 जून को सीएचसी पर दवा लेने आया था। उसी दौरान मोबाइल वैन में सैंपल लिया था। जानकारी के अनुसार इसके घर 15 जून को शादी थी, जिसमें कुछ लोग दिल्ली से भी आए थे।
कस्बे के ग्राम अहेरीपुर की 30 वर्षीय महिला और उसका 13 वर्ष बेटा भी कोरोना संक्रमित मिला है। 12 जून को महिला का पति नोएडा से गांव आया था। दोनों ने 26 जून को महेवा सीएचसी में कोरोना की जांच कराई थी।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ.यतेंद्र राजपूत की देखरेख में टीमें गांव पहुंचीं। सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य किया। दोनों गांवों के मोहल्लों को सील किया गया। अधीक्षक ने बताया कि अहेरीपुर में 68 घरों के 327 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई व बहेड़ा मोहाल में 176 घरों के 908 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

इधर, सीडीओ ने बताया कि सोमवार की शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें 28 पीएसी बटालियन का 45 वर्षीय जवान व शहर के अकलगंज का एक 45 वर्षीय बर्तन दुकानदार है। अब कुल संख्या 286 हो गई है।
कोरोना मीटर
अपडेट
पॉजिटिव केस 286
स्वस्थ हुए 140
सक्रिय केस 132
मौत 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed