फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Health ATM installed in Women's Hospital, there will be 60 tests

Etawah News: महिला अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम, होंगी 60 जांचें

Thu, 13 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Health ATM installed in Women's Hospital, there will be 60 tests
फोटो संख्या 02:::: हेल्थ एटीएम की जानकारी लेतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया। संवाद
विज्ञापन

कम समय में होगी जांच, पुरुष अस्पताल में पहले से हो रहीं जांचें

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। जिला महिला अस्पताल के (100 शैय्या एमसीएच) में हेल्थ एटीएम लगने के बाद अस्पताल आने वाली महिलाओं को लगभग 60 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इससे पैथोलॉजी में जांच कराने को लगने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा।
हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग ब्लड प्रेशर,शुगर,वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि के अतिरिक्त ग्लूकोस, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया,यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था की जांच,टाइफाइड, ,एचआईवी,टीएलसी,डीएलसी समेत लगभग 60 जांचों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने महिला अस्पताल को हेल्थ एटीएम भेंट की है, जिसका शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। इस दौरान आईएमए के सचिव डॉ.डीके सिंह भी उपस्थित थे। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि हेल्थ एटीएम वैज्ञानिक रूप से एक नवीन तकनीक है, जिसके माध्यम से कम समय में जांच की जा सकती है। जिला पुरुष अस्पताल में पहले से एक हेल्थ एटीएम काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि हेल्थ एटीएम पर आमजन लोग आसानी से जांच कर सकते हैं। मशीन पर खड़े होते ही शरीर की स्कैनिंग होगी, उसके बाद एटीएम के डिस्प्ले पर मांगी गई जानकारी अनुसार नाम, फोन नंबर और बीमारी की जानकारी अंकित करनी होगी। जांच के विकल्प का चयन करने के बाद मशीन से एक पर्ची निकलेगी, साथ ही माेबाइल फोन पर भी जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed