{"_id":"6a8b2951e3fdcaa9350e3e40","slug":"head-constables-wife-found-hanging-at-home-etawah-news-c-216-1-etw1015-148407-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर में फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर में फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव
विज्ञापन
इटावा। रविवार दोपहर शांति विहार कॉलोनी में हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के फंदा लगाने के कारणों की जांच कर रही है।
रविवार दोपहर विपिन कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी भाभी अनीता देवी (48) का फोन नहीं उठ रहा है, और घरं बंद है। सूचना मिलते ही महेरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घर का मुख्य दरवाजा बाहर और अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने ताला तुड़वाकर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में रोशनदान के सहारे दुपट्टे से अनीता देवी का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। देवर विपिन ने पुलिस को बताया कि अनीता देवी काफी समय से बीमार रहती थीं और करीब सात-आठ महीने से मनोचिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। उनके पति भुवनेंदर उत्तर प्रदेश पुलिस की एमटी शाखा आगरा में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। रविवार को अनीता की बेटी तृप्ति की बैंक पीओ की परीक्षा थी। वह अपने भाई अर्पित के साथ सुबह आगरा के कुबेरपुर परीक्षा देने गई थी। अनीता की मानसिक बीमारी को देखते हुए बच्चे घर के बाहर ताला लगाकर गए थे। बाद में बच्चों और पति का फोन नहीं उठने पर भुवनेंदर को चिंता हुई। वह घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।