फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He took the sick woman to the emergency gate of the district hospital on his bike.

Etawah News: बीमार महिला को लेकर बाइक से जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट तक पहुंचा

Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
He took the sick woman to the emergency gate of the district hospital on his bike.
इटावा। शहर के शिवा कॉलोनी का युवक बीमार महिला को बाइक से लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट तक पहुंच गया। यह देख ड्यूटी पर तैनात पूर्व सैनिकों ने युवक को बाइक समेत पकड़ पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही महिला को स्ट्रेचर देकर अंदर भिजवाया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएमएस ने जांच करवाने के आदेश दिए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के शिवा कॉलोनी निवासी प्रेमलता (55) की शनिवार दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। स्थानीय युवक बाइक से महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसने गेट पर बाइक न रोककर सीधे अंदर जाने लगा। यह देख ड्यूटी पर तैनात पूर्व सैनिक दौड़ पड़े। उन्होंने गेट पर बाइक सवार युवक को रोक लिया। वहीं, युवक ने बताया कि महिला के बेटे गौरव तिवारी ने 17 मार्च को आलू फंदा लगा जान दे दी थी। चार अप्रैल को तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम था। इस दौरान मां प्रेमलता की तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गईं। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed