फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He also praised the governor in Saifai

सैफई में मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल की सराहना

Mon, 09 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 09 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
  He also praised the governor in Saifai
सैफई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय भाषाई एवं सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करते सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई रिम्स को चिकित्सा विश्वविद्यालय का दर्जा देने संबंधी बिल को मंजूर करने पर रविवार को यहां प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की जमकर तारीफ की। कहा कि राज्यपाल ने इसकी अहमियत को समझा। इसके लिए वे राज्यपाल की प्रशंसा करते हैं।
विज्ञापन



दुनियां भर में एकता का संदेश देने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सैफई में 14 वें सांस्कृतिक एवं भाषाई महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने इंडोर स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रिम्स को चिकित्सा विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से सैफई की पहचान विदेशों में कायम होगी। देश विदेश के साथ इस क्षेत्र के नौजवानों को भी इससे बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन



इस अद्भुत कार्यक्रम में विदेशों के 120  स्कूली बच्चे व कलाकार सैफई पहुंचे। देश का यह दूसरा बड़ा आयोजन है। पहला आयोजन देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। सैफई में कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रुचि ली। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से दुनियां के अन्य देशों से हमारे संबंध बेहतर होते हैं। यह हम सबके लिए एक अच्छा और सुखद अनुभव है। हमारे देश में ही अलग-अलग भाषाएं, संस्कृति एवं पहनावे हैं। इसी तरह दुनियां के देशों में अलग-अलग भाषाएं एवं संस्कृतियां हैं। इस आयोजन से हमें इन देशों की संस्कृति, भाषा जानने का अवसर मिलता है। हम एक-दूसरे के नजदीक आते हैं।



उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भी विदेशों की संस्कृति के बारे में जानें, इसलिए यह आयोजन सैफई में हो रहा है। इस आयोजन में तुर्की, रूस और बल्गारिया सहित कई देशों के बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed