{"_id":"619e86e7a64ac610253dfe37","slug":"hatya-ki-ashanka-etawah-news-knp6658774132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर क्षेत्र में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर क्षेत्र में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थानाक्षेत्र के सुनवर्षा गांव के पास धान के एक में खेत में युवक का बिना कपड़ों के शव पड़ा मिला। युवक के सीने पर घाव थे। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर कीड़े व मक्खियां लगी हुई थीं। युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सुनवर्षा गांव के रामजी पशुओं को रजबहा के किनारे चरा रहे थे। उसी दौरान धान के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि मरने वाले की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है। कमर पर सिर्फ पतलून है। सीने पर घाव है। कीड़ों ने चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया है। गांव की प्रधान के पति ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ भरथना साधुराम, थाना प्रभारी व महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। बिना जांच के ही उन्होंने मरने वाले को पागल बता दिया। इधर, सीओ का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।