फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hatya

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 13 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hatya
मृतक संजीव का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। शनिवार रात को जसवंतनगर थानाक्षेत्र के कछपुरा गांव स्थित ससुराल पहुंचे युवक का शव शौचालय में फंदे से लटकता मिला। युवक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के करहल थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी संजीव अपनी एक साल की बेटी को उसकी मां के पास छोड़ने शनिवार रात लगभग 12 बजे ससुराल गया था। उसकी पत्नी एक सप्ताह पहले से ही मायके में थी। वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। संजीव का ससुर मुन्नालाल सुबह छह बजे उठा और शौचालय गया तो वहां उसका शव लटकता देखा। मुन्नालाल के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और जांच पड़ताल की। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा।
विज्ञापन

इधर घटना की सूचना पर संजीव का पिता राम सिंह अन्य परिजनों के साथ कछपुरा पहुंचा। उसने संजीव के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि अपने बेटे का हाल जानने के लिए रात में फोन लगाया रहा लेकिन किसी ने नहीं उठाया। सुबह भी उसे मौत की जानकारी नहीं दी गई। पड़ोस के गांव के लोगों ने जानकारी दी। दो महीने पहले भी उसके बेटे के साथ उसके सालों और अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की थी। उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली थी और ससुराल आने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। संजीव के पिता राम सिंह ने ससुर मुन्ना लाल, साले विक्रम सिंह, और मेजर, साढ़ू दिनेश निवासी कैस्त, पत्नी मोहिनी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही उसके बेटे की हत्या करके शव शौचालय में लटका दिया। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसिंह ने बताया कि संजीव उसका इकलौता बेटा था। उससे छोटी उसके दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी दो माह बाद ही है। हम लोग किसी तरह मेहनत मजदूरी करके शादी की तैयारी कर रहे थे। इन लोगों ने मेरे इकलौते बेटे की हत्या कर दी। संजीव की शादी तीन साल पहले हुई थी।

घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्कॉयड की टीम

घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्कॉयड की टीम- फोटो : ETAWAH

रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed