फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hapa-Naharlagun Express will now run throughout the year

Etawah News: हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस अब पूरे साल चलेगी

Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hapa-Naharlagun Express will now run throughout the year
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले यह ट्रेन केवल फरवरी के अंत तक अस्थायी तौर पर चलाई जानी थी लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने इसे पूरे साल नियमित रूप से चलाने की हरी झंडी दे दी है। इस निर्णय से गुजरात और उत्तर-पूर्व भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। बताया कि रेलवे के नए आदेश के बाद यह ट्रेन अपने निर्धारित समय और ठहराव के साथ चलती रहेगी। हापा (गुजरात) से नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन इटावा जंक्शन पर रुकती है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय व्यापारियों और कामगारों को सीधे गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों और उत्तर-पूर्व के राज्यों तक पहुंचने में आसानी होती है। डाउन में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर शनिवार को सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर आती है। वहीं, अप में यह ट्रेन बुधवार को यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर रात 10 बजकर 33 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed