फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Half a dozen youths attacked the girl

आधा दर्जन युवकों ने युवती पर हमला

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen youths attacked the girl
इटावा। बुधवार शाम तुलसी अड्डा में आधा दर्जन युवक एक युवती के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर दी। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर युवक वहां से भाग निकले। वहीं सूचना पर घर पहुंचे युवती का भाई जब उसको लेकर अस्पताल जा रहा था, तभी युवकों ने युवती पर फिर से हमला कर दिया। पीड़ित युवती ने दो साल पहले हमला करने वालों युवकों के ऊपर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आर्मी कैंटीन तुलसी अड्डा निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे उसकी तीनों बहने रूबी, जूली, शबनम और पिता रज्जन घर पर थे। इसी दौरान इस्माईल उर्फ लंगड़ा और नूर आलम ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। बहन शबनम के साथ मारपीट कर दी। जिससे शबनम गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने -चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पर पहुंचे। जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

हमला की सूचना पर आसिफ घर पहुंचा और घायल बहन को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकाल गया। उसके बाद हमलावरों ने पीछा करते हुए आईटीआई चौराहे पर फिर से रोक लिया और शबनम का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह लोग वहां से जान बचाकर भागे और जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टरों की देख रेख में घायल शबनम का इलाज किया जा रहा है। आसिफ ने बताया कि हमलावर पहले भी बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे, दो साल पहले जनवरी 2020 में इस्माईल उर्फ लंगडा और नूर आलम पर शबनम ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed