{"_id":"573230784f1c1b056b919e69","slug":"hail-damage-to-the-kidney-bean-and-garlic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से मूंग व लहसुन को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से मूंग व लहसुन को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 11 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खेत में ओलावृष्टि से प्रभावित मूंग की फसल।
- फोटो : अमी उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से किसानों व आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। मौसम में अचानक आए बदलाव ने सबसे अधिक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ऊसराहार क्षेत्र में सोमवार की रात ओलावृष्टि से साथ हुई बारिश से मूंग व लहसुन की उपज करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी मूंग व लहसुन की फसल इस ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। वहीं कस्बा में जल निकासी के प्रबंध न होने से लोगों के घरों में पानी भर गया।
सोमवार की रात्रि में क्षेत्र में ओले के साथ बारिश हुई। इससे खेतों में खोदकर रखी लहसुन की फसल भींगकर खराब हो गई। वहीं ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी मूंग की फसल के फूल गिर गए। इससे उपज प्रभावित होने का अंदेशा पैदा हो गया है। ऊसराहार क्षेत्र के पुरैला भरतपुर खुर्द नगला लक्षी, बहादुरपुर, पृथ्वीपुर पाल, अड्डा नगला झावर आदि गांवों में इस ओलावृष्टि से काफी नुकसान होने की आशंका है।
पुरैला गांव के प्रधान राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि बारिश में लहसुन की फसल भींग जाने पर वह ज्यादा समय तक रुक नहीं पाती है। वहीं ओलावृष्टि से उसके खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं दूसरी तरफ कस्बा ऊसराहार में जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण न हो पाने से लोहिया पथ के दोनो तरफ लोगों के घरों में पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
दुकानों में पानी जाने से लोगों का सामान खराब हो गया। दुकानदार लक्ष्मीकांत गुप्ता शिवकुमार यादव प्रताप शाक्य संदीप यादव आदि दुकानदारों की दुकानों में पानी भर जाने से सामान भीग गया।