{"_id":"618ac277434c34305f176e46","slug":"haeeve-par-shaam-hote-hee-chha-jaata-hai-andhera-etawah-news-knp66301946","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। सिक्स लाइन हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज पर लगी लाइटों के न जलने से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज की एक साइड की लाइट नहीं जलती, जबकि दूसरी साइड की मात्र कुछ लाइटें हल्की जल जाती हैं।
रात के समय बाहर से आने वाली बसों से उतरने वाली सवारियों को अंधेरे के चलते आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में सवारियों के साथ वारदात की आशंका बनी हुई है, लेकिन ठेकेदार व कंपनी के अधिकारी सभी जगह लाइटें सही जलने की बात कह रहे हैं।
कंपनी के अधिकारी समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं। ओवरब्रिज बकेवर ही नहीं, बल्कि भरथना, ऊसराहार, बिधूना, लखना चकरनगर सहसों भरे बिठौली आदि को जाने के लिए प्रमुख स्थान है।
विज्ञापन
इन स्थानों को जाने आने वाले सैकड़ों लोगों का आवागमन 24 घंटे रहता है। रात के समय भी रोडवेज की बसें सवारियों को ओवरब्रिज के पहले ही दोनों साइड पर उतार देती हैं।
इटावा से औरैया को जाने वाली साइड की लाइटें तकरीबन पूरी तरह खराब हैं। इटावा से औरैया को जाने वाली मार्ग और किनारे की सर्विस रोड पर पूरी तरह अंधेरा ही छाया रहता है और सर्विस रोड पर तकरीबन दो सौ से तीन सौ मीटर की दूरी तक अंधेरे में ही चलना पड़ता है।
इस बाबत ठेकेदार कंपनी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत श्रीवास्तव कहते हैं, सभी जगह की लाइटें सही हैं। फिर भी अगर किसी जगह की लाइटें अगर नहीं जल रहीं, तो उनको जल्द ही सही कराया जाएगा।