{"_id":"62f7ed15c7e1e96dbe7d33c7","slug":"hadsa-etawah-news-knp7127599159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे गिरी कार , एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे गिरी कार , एक की मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अन्ना मवेशियों को बचाने के प्रयास में शुक्रवार रात कार बैरीकेडिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ईशान देव मिश्रा (34) पुत्र भूप नरायण निवासी माझन टोला कोतवाली रकाबगंज जिला अयोध्या कार से मोहल्ले की पूजा तिवारी (34) पत्नी अभिषेक तिवारी और उनके तीन बच्चों अक्षत (12), अमोक देव तिवारी (14), नमन (11) व एक अन्य रिश्तेदार रोशन लाल के साथ शुक्रवार को अयोध्या से निकले थे। वह मथुरा जाने के लिए लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे।
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला दलजीत के पास रात करीब साढे़ नौ बजे अचानक कार के सामने मवेशी आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर बैरीकेडिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। हादसे में ईशान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी देहात भी घटनास्थल पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि यूपीडा को निर्देश दिया गया है कि मवेशी एक्सप्रेसवे पर न आएं इसके इंतजाम पुख्ता किए जाएं।