फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hadsa

औरेया के खाद व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

Wed, 15 Dec 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hadsa
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर बकेवर थानाक्षेत्र स्थित कंचन गैस गोदाम के सामने सड़क पर अचानक आए एक गोवंश को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करने के बाद एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में औरैया के खाद व्यापारी की मौत हो गई। आस-पास के लोगों की भीड़ जुटने पर कंटेनर छोड़कर चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कंटेनर के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के होमगंज निवासी तनुज अग्रवाल (40) औरैया में ही खाद का थोक कारोबार करते थे। बुधवार सुबह तनुज अपने छोटे भाई के लिए दिल्ली लड़की देखने के लिए जा रहे थे। उन्हें इटावा रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाना था। इसके लिए वह कार से औरैया से इटावा आ रहे थे। सुबह लगभग पौने सात बजे सिक्सलेन हाईवे पर कंचन गैस गोदाम के सामने एक गोवंश सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई और एक कंटेनर से जा टकराई। उसके बाद कार 50 मीटर कर घिसटती चली गई। इससे कार पर सवार तनुज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कार में फंसे तनुज को बाहर निकाला। उनके पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि तनुज मूल रूप से इटावा के ही रहने वाले थे। औरैया में खाद का कारोबार करने के बाद वह परिवार के साथ वहीं पर बस गए थे। मृतक तनुज के परिवार में पत्नी व तीन बेटियां है। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed