फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Had to work hard to become a teacher

शिक्षक बनने को करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 18 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Had to work hard to become a teacher

शिक्षामित्र से शिक्षक बनने को दूरदराज से आईं

विज्ञापन
महिलाआें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डायट परिसर में महिलाओं क ो बैठने तक की जगह भी नसीब नहीं हुई।

पहले दिन केवल महिला शिक्षामित्रों को कांउसलिंग के लिए बुलाया गया था। बीएसए की देखरेख में 477 महिला शिक्षामित्राें ने काउंसलिंग में भाग लिया है।

शुक्र वार को सुबह से ही महिला शिक्षामित्रों का डायट पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से काउंसलिंग शुरू की गई। द्वितीय चरण में 477 शिक्षामित्रों को बुलाया गया था।

डायट परिसर के पांच कमरों में करीब पांच बजे तक काउंसलिंग चली है। संबंधित एबीएसए ने कांउसलिंग अलग-अलग पांच कमरों में की है। शिक्षामित्रों के कागजात जमा करा लिए हैं।

विकल्पपत्र नहीं भराए गए हैं। बीएसए ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद पुरुष शिक्षामित्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी। डायट में महिला शिक्षामित्रों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed