फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gulaal will be showered from cylinder during Holi

Etawah News: होली में सिलिंडर से होगी गुलाल की बौछार

Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gulaal will be showered from cylinder during Holi
इटावा। होली में इस बार नई तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल लोगों को अधिक रोमांचित करेगा। रंग और पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने इस बार बाजार में कुछ नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन

पर्व को लेकर शहर का बाजार सज गया है। बाजार में तरह-तरह की पिचकारियाें के अलावा फायर सिलिंडर भी आया है। इससे गुलाल की बौछार होगी। केसरिया रंग की टोपी और पगड़ी भी है। दुकानदार अंकुश कुमार ने बताया कि पहले लाल रंग का गुलाल ज्यादा बिकता था। अब केसरिया रंग की बिक्री अधिक है। इसके अलावा केसरिया रंग की टोपी, विभिन्न जानवरों के मुखौटे, हर्बल गुलाल भी मंगाए गए हैं। इनके अलावा, जलाने के लिए पटाखे भी हैं, जिससे गुलाल निकलेगा। इसके अलावा पानी में घुलने वाले रंगों के साथ कलरफुल फाॅग स्प्रे, सुगंध लिए गुलाल भी मस्ती के पर्व के उत्साह को दोगुना कर देगा। वहीं, कपड़ों के व्यापारियों ने भी नई वेरायटी के रेडीमेड कपड़ों के अलावा आकर्षक कुर्ता पजामा भी मंगाया है।
विज्ञापन







किसके कितने दाम

हर्बल गुलाल - 100 रुपये

पिचकारी -15 से 500

स्प्रे कलर- 30 से 350

अनार स्प्रे - 80 से 400

मास्क - 20 से 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed