फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   GRP soldiers beating in train

ट्रेन में जीआरपी सिपाहियों की पिटाई

Sat, 12 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 12 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
GRP soldiers beating in train
सीमांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक ने शुक्रवार रात जीआरपी के दो सिपाहियों की जमकर धुनाई की। मारपीट में एक सिपाही लहूलुहान हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर नॉन स्टॉप ट्रेन को इटावा में रोका गया। जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
सीमांचल एक्सप्रेस (12487 जोगवनी-आनंद विहार) के आरक्षित कोच एस-7 के गेट पर  मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद कलीम निवासी बिहारीगंज जिला महोपुरा, बिहार को जीआरपी एस्कॉर्ट के सिपाहियों ने गेट से हटने को कहा। इस पर फिरोज नोकझोंक करने लगा। विवाद बढ़ने पर फिरोज ने एस्कॉर्ट के सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में जीआरपी थाना टूंडला के सिपाही मोहनीस चुटहिल हो गया, वहीं सिपाही विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की खबर पर टीटीई मौके पर आए तो आरोपी युवक के पास टिकट तक नहीं मिला। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रेल कंट्रोल रूम के साथ ही जीआरपी कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम ने तत्काल इटावा जीआरपी को अलर्ट करते हुए नॉन स्टॉप ट्रेन इटावा में रोकने के निर्देश दिए। रात करीब 08.18 बजे ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी ने आरोपी युवक फिरोज को हिरासत में लिया और घायल सिपाहियों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।


सिपाही विजय कुमार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं फिरोज का कहना था कि वह आनंद विहार के लिए बिहार से ट्रेन में सवार हुआ था। आरक्षित बोगी में होने के कारण सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने बचाव किया तो किसी तरह उसका हाथ विजय कुमार की नाक में लग गया जिससे उनके खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed