{"_id":"801d5c8d4b4906a1002347d5b1680e23","slug":"grp-grabbed-two-with-twenty-kilos-of-cannabis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने बीस किलो गांजे संग दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने बीस किलो गांजे संग दो को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने ट्रेन से तस्करी करके लाए गए बीस किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने स्वीकार किया कि वह इटावा में गांजा की सप्लाई करते थे। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जीआरपी थाने में पत्रकारों से बातचीत में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने बताया कि जीआरपी की टीम शनिवार की सुबह साढे़ 4 बजे रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। टीम में शामिल सदस्य पश्चिम आउटर की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उन्हें प्लेटफार्म एक पर टी स्टॉल के पास दो संदिग्ध युवक ट्राली बैग के साथ नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर दोनों सकपका गए। शक होने पर जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में गांजा के पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोहम्मद सलीम पुत्र जियाउल रहमान निवासी कोतवाली जगदीशपुर जिला भोजपुर बिहार तथा ममैयनुद्दीन पुत्र लुकमान अंसारी निवासी उजियार कुतुबपुर थाना नहरी जिला बलिया बताया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि सलीम के ट्राली बैग से गांजा के दस पैकेट बरामद व मैयनुद्दीन के पास से नौ पैकेट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों ने स्वीकार किया कि वह ट्रेन से गांजा की सप्लाई देने के लिए इटावा लाते थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।