फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   GRP caught more than 54 kg of silver

Etawah News: जीआरपी ने पकड़ी 54 किलो से अधिक चांदी

Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
GRP caught more than 54 kg of silver
इटावा। जीआरपी ने रविवार की मध्य रात मुखबिर की सूचना पर कर चोरी कर बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस से 54 किलो 540 ग्राम चांदी के साथ तीन लोगों को पकड़ा। आरोपी चांदी लेकर मथुरा से प्रयागराज जा रहे थे। पकड़े गए लोग कोई कागजात नहीं दिखा सके। कर चोरी का मामला सामने आने पर इसे जीएसटी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जीएसटी के सहायक आयुक्त (सचल दल) अरविंद यादव ने बताया कि चांदी के जेवरातों की अनुमानित कीमत का पता टंच कराने पर लगेगा। मंगलवार को टंच कराया जाएगा। जितनी चांदी निकलेगी उसी अनुसार पेनाल्टी लगाई जाएगी। सहायक आयुक्त सुमन राय भी टी में शामिल रहीं। थानाध्यक्ष शैलेश निगम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कर चोरी करके तीन लोग बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस से चांदी के जेवरात लेकर आ रहे हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रेन के इटावा रुकने पर जनरल कोच में चेकिंग कर तीन लोगों को पकड़ा गया। बरामद तीनों बैग से 54 किलो 540 ग्राम चांदी के जेवरात मिले। इससे संबंधित कोई कागजात आरोपी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

बताया कि पकड़े गए तीनों लोग जनपद हाथरस के रहने वाले हैं। इनमें मुकेश कुमार निवासी गठी अंता थाना सादाबाद जनपद हाथरस, अजय कुमार निवासी नगला गूलर थाना सादाबाद व संदीप कुमार निवासी गढ़ी भगता थाना सादाबाद हैं। इन्हें पकड़ने वाली टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, रविंद्र सिंह व शैलेंद्र सिंह भी शामिल रहे। जानकारी मिलने पर आगरा जीआरपी के सीओ एनएच नकवी भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed