फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   groom refused to marry in etawah up

रूठ गया दूल्हा: सात फेरों से पहले बोला- कुछ भी हो जाए इस लड़की से शादी नहीं करूंगा, वजह जानकार सभी हैरान

Sat, 26 Jun 2021 05:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 05:08 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि थाने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
groom refused to marry in etawah up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में द्वारचार की रस्म के बाद बरात से दूल्हा रफूचक्कर हो गया। वधु पक्ष वाले जब तक कुछ जान पाते, तब तक बराती भी नदारद हो गए। तब दूल्हे के पिता को वधु पक्ष ने थाने की राह दिखाई, लेकिन दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बाद में रिश्तेदारों ने समझौता कराया। मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुरखा गांव का है। यहां के एक परिवार ने अपनी लड़की की शादी सरलेस निवासी रौसेन थाना सौरिख जनपद कन्नौज के साथ तय की थी। लड़की के स्वजन ने 21 जून को ही लड़के के घर पहुंच कर दान दहेज के साथ लगुन चढ़ाई थी।
विज्ञापन


24 जून को तय समय के अनुसार सरलेस कुरखा गांव में बरात लेकर पहुंचा। लड़की के स्वजन ने सभी बरातियों का स्वागत सत्कार किया। बैंड बाजे के साथ बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। वरोठा की रस्म के बाद सभी बरातियों को खाना खिलाया गया। जयमाला की रस्म पहले से तय नहीं थी, इसलिए अगली रस्म में लड़के वालों की ओर से चढ़ावा चढ़ाने के बाद भांवरे पड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वधु पक्ष के अनुसार वह रात तीन बजे बरात में चढ़ावा लेने पहुंचा तो दो-चार बराती ही बचे थे। जब दूल्हे के पिता से चढ़ावा मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगे। कुछ देर बाद बताया दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया है और वापस चला गया है।

लड़की के पिता ने जब शादी न करने की वजह पूछी तो बताया कि लड़की को शादी के लिए बदल दिया गया है। इस पर लड़की के पिता ने कहा जो लड़की देखी थी, वही लड़की है। चाहो तो घर चलकर देख लो। तब दो-तीन लड़के घर पर गए लेकिन वह भी संतुष्ट नहीं हुए।


वधु पक्ष के बहुत समझाने पर भी जब दूल्हे का पिता नहीं माना तो स्वजन उसे ऊसराहार थाने ले आए और दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद थाने में ही दोनों पक्षों के लोग जुटे और शादी को निरस्त कर दिया गया। वधु पक्ष की ओर से किया गया खर्चा जुर्माने के साथ देने की बात के बाद समझौता कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि थाने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed