{"_id":"579f90734f1c1b95302b90dc","slug":"grisma-lever-and-kidney-not-working-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मा के लीवर और किडनी नहीं कर रहे ठीक से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मा के लीवर और किडनी नहीं कर रहे ठीक से काम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी के लायन सफारी में में बीमार हालत में एक और शेर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत में सोमवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। शरीर के अंदर के ज्यादातर अंगों के ठीक से काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में डाक्टरों के सहारे ग्रीष्मा की सांसें चल रही हैं। सफारी के डाक्टर पल पल ग्रीष्मा पर नजर रखे हुए हैं और शरीर में जिस तत्व की ज्यादा कमी होती देखते हैं ड्रिप के सहारे उसका पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी शेरनी ग्रीष्मा इटावा सफारी पार्क के बाड़े में निढाल पड़री रही। लकवे के चलते पिछला धड़ काम नहीं करने से अब उसके कूल्हे पर जख्म होने लगे हैं जो उसे और भी लाचार बनाते जा रहे हैं। शेरनी की देखरेख में लगे सफारी के डाक्टरों की टीम दिन रात उसकी देखरेख में जुटे हैं। सूत्र बताते हैं कि ग्रीष्मा की किडनी, लीवर जैसे मुख्य अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं जिससे उसे यूरिन भी अब नली लगाकर करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
शरीर में जिस जरूरी तत्व की कमी होती है डाक्टर दिन रात लगी रहने वाली ड्रिप में उसका इंजेक्सन डालकर उसको पूरा कर रहे हैं। ऐसे में ग्रीष्मा क्या एक बार फिर से स्वस्थ होकर सफारी में घूमेगी इसपर सवालिया निशान लग गया है। बताया जाता है इस पर संशय है। विशेषज्ञ भी ग्रीष्मा की हालत को नाजुक मान रहे हैं। वहीं सफारी प्रशासन अभी भी ग्रीष्मा को स्वस्थ करने के प्रयास में जी जान से लगा हुआ है। अगर ग्रीष्मा के साथ कुछ अनहोनी होती है तो यह सफारी को बड़ा झटका होगा क्योंकि ग्रीष्मा इटावा सफारी पार्क में मौजूद सभी शेरों से सबसे ज्यादा एक्टिव थी। ऐसे में यह सफारी के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा।
विज्ञापन