फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   grishma body gets down, flood is given

ग्रीष्मा का शरीर निढाल, फ्लूड से ऊर्जा देने का प्रयास

Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
grishma body gets down, flood is given
lion arrested - फोटो : bbc

इटावा सफारी पार्क में कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत बिगड़ती जा रही है। सफारी पहुंचे अमेरिकन विशेषज्ञ भी ग्रीष्मा के इलाज के लिए तोड़ नहीं बता सके। अभी आईवीआरआई के निर्देशन में ही ग्रीष्मा को इलाज दिया जा रहा है। दस दिनों में ग्रीष्मा ने एक दो बार ही भोजन किया है। धीरे-धीरे उसका शरीर निढाल हो रहा है। डाक्टर ग्रीष्मा के शरीर में पानी और ताकत देने के लिए फ्लूड लगाए हैं। इसके जरिये उसे कुछ ऊर्जा मिल रही है।

विज्ञापन


ग्रीष्मा के कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की चपेट में आने के बाद इटावा सफारी प्रशासन ने अमेरिकी विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। जिस पर सोडियागो नेशनल पार्क अमेरिका के विशेषज्ञ डा. बारबरा डयेरेट और डा एंडयू ब्लू रविवार को इटावा सफारी पहुंचे। अभी अमेरिकी विशेषज्ञ स्थितियों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने ग्रीष्मा के उपचार में किसी फेरबदल की कोई सलाह नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार विदेशी विशेषज्ञों ने वेटनरी हास्पिटल के अलावा ब्रीडिंग सेंटर और सफारी के कोर जोन, एनिमल हाउस का निरीक्षण किया। विदेशी विशेषज्ञ ब्रीडिंग सेंटर में मौजूद स्वस्थ शेरों क ो कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण से बचाने पर ज्यादा बल दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed