{"_id":"58124f344f1c1b994fbc4235","slug":"greeshma-s-condition-deteriorates-increased-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मा की हालत बिगड़ी, इंफेक्शन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मा की हालत बिगड़ी, इंफेक्शन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
शेरनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा सफारी पार्क में कैनाइन डिस्टेंपर के संक्रमण के बाद गंभीर रूप से बीमार चल रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। शेरनी ने सुबह मीट नहीं खाया और शाम तक उसकी हालत और बिगड़ गई। सफारी के डॉक्टर लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
शेरनी ग्रीष्मा को बीमार हुए 114 दिन बीत चुके हैं। बीच में एक बार ग्रीष्मा की हालत में कुछ सुधार देखा गया था और उसके लकवा ग्रस्त पैरों में कुछ हरकत भी होने लगी थी लेकिन गुरुवार को अचानक ही उसकी हालत बिगड़ गई है। ग्रीष्मा के इलाज में लगे डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मा के शरीर में लगभग एक दर्जन छोटे बढ़े जख्म हैं जो भर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिछले कई महीनों से उसे कैथेटर से पेशाब कराई जा रही थी। लेकिन गुरुवार को कैथेटर में पेशाब के साथ ब्लड आने से उसकी स्थित बिगड़ गई है। उसने दिन में सिर्फ एक किलो मीट ही खाया और कमजोरी से निढाल पड़ी है। डॉ. अरविंद के अनुसार आईवीआरआई के निर्देश पर ग्रीष्मा का इलाज लगातार जारी है। उसे स्वस्थ करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रीष्मा की बिगड़ी हालत पर सफारी प्रशासन भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन