{"_id":"594179904f1c1bb34c8b4580","slug":"gram-panchyat-member-vacant-post-election-on-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव 1 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव 1 को
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून होगी। नाम निर्देशन पत्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक, संवीक्षा 22 जून को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 24 जून को 3 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। मतदान 1 जुलाई को सुबह 7 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि विकास खंड सैफई के अंतर्गत ग्राम बिरौली बैदपुर, ग्राम परासना, ग्राम शिवपुरी टिमरूआ, ग्राम फूलापुर, ग्राम चकूपुर, विकास खंड जसवंतनगर के अंतर्गत ग्राम महलई, विकास खंड भरथना के अंतर्गत ग्राम कुसना, ग्राम बनामई, विकास खंड महेवा के अंतर्गत ग्राम पिलखना तथा विकास खंड बसरेहर के अंतर्गत ग्राम अमृतपुर, ग्राम लाखापुर कटरा, ग्राम नीवासई में सदस्य ग्राम पंचायत के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन